26 मई 2015 - 11:05
 आयतुल्लाह सीस्तानी ने क़तीफ़ के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इराक़ के वरिष्ठ शीया धर्मगुरु आयतुल्लाह सैय्यद अली सीस्तानी ने सऊदी अरब के क़तीफ़ शहर में शुक्रवार को इमाम अली मस्जिद में आतंकवादी हमले में शिया मुसलमानों की शहादत की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शहीदों के परिजनों और वहाँ के लोगों को सांत्वना दी।

आयतुल्लाह सीस्तानी के शोक संदेश में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि “हम इस दर्दनाक घटना पर आपको तसल्ली देते हैं और परिजनों के लिए ईश्वर से धैर्य की कामना करते हैं। जिनके साथ नमाज़ की हालत में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस पर घटना घटी, ईश्वर उन सभी प्रिय जनों की आत्मा को स्वर्ग में उच्च स्थान दे।”